असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह से कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होेंने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के बाद गृह मंत्री से उस बात को वापस लेने को कहा, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पिछले 6 महीनों में कोई लोकल कश्मीरी आतंकी संगठनों में शामिल नहीं हुआ.
लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकवाद करार दिया था. अब उन्होंने आरोपी डॉक्टर उमर उन नबी के उस वीडियो पर भी अपनी बात रखी है जिसमें वो आत्मघाती हमले का समर्थन कर रहा था. वीडियो में उमर नबी कह रहा था कि आत्मघाती हमलों को अक्सर गलत समझा जाता है. अब ओवैसी ने कहा है कि ऐसे काम न तो किसी भी तरीके से गलत समझे जा रहे हैं और न ही कानून इनकी इजाजत देता है. ओवैसी का ये बयान कांग्रेस नेता इमरान मसूद के उस बयान के बाद आया है जिसमें मसूद ने आरोपी उमर को एक ‘भटका हुआ नौजवान’ कह दिया था.
